सोमवार, 10 अगस्त 2009

लव आजकल फ़िल्म

सैफ अली और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘लव आज कल’ का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता और हंगामा डिजिटल मीडिया ने ‘लव आज कल’ गेम जारी किया है। यह बड़ा ही आसान गेम है।

खेलने वाले को फिल्म के मुख्य किरदार सैफ अली या ऋषि कपूर में से एक को चुनना होता है। चुने हुए पात्र को कई चीजों को एकत्रित करना पड़ता है ताकि वो अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण या नीतू सिंह को प्रभावित कर सके।

भारत में इंटरनेट, मोबाइल के बढ़ते हुए यूजर्स और सोशल नेटवर्किंग साइट्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हंगामा डिजिटल मीडिया, तीन डिजिटल स्क्रीन्स (मोबाइल, इंटरनेट और डीटीएच) पर फिल्म को प्रमोट कर रही है।

इस बारे में हंगामा डिजिटल मीडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ नीरज रॉय कहते हैं ‘भारत में इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। यही नहीं लोग चाहते हैं कि टीवी के जरिये भी उनकी इच्छा पूरी हो। इसको ध्यान में रखते हुए हंगामा फिल्म के मामले में उन्हें अपनी सेवाएँ देती हैं।‘

‘लव आज कल’ के निर्माता दिनेश विजन और सैफ अली का कहना है ‘हमारी फिल्म का प्रचार हम पूरी दुनिया में करना चाहते हैं और डिजिटल मीडिया ने हमारी इस ख्वाहिश को पूरा किया। आज का युवा तीन डि‍जिटल स्क्रीन्स में से कम से कम एक से तो जुड़ा हुआ है और इसका हमें पूरा लाभ मिलेगा क्योंकि हमारी फिल्म भी युवाओं के बारे में बात करती है।‘

‘लव आज कल’ प्यार के बारे में दो पीढि़यों के नजरिये को पेश करती है। इस थीम को सोशल नेटवर्किंग पर दर्शाया गया है। साथ ही ‘लव आज कल आइस ब्रेकर’ प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: